लापता लाभार्थी जानकारी अपडेट खोजें
🔗 आधिकारिक पेजसबमिट करने पर आप PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएंगे जहाँ आप विवरण अपडेट कर सकते हैं।
लाभार्थी जानकारी में सुधार के 3 मुख्य पहलू
1. आधार के अनुसार नाम में सुधार (Name Correction)
यदि आपका नाम पीएम किसान आवेदन पत्र में और आधार कार्ड में अलग-अलग स्पेलिंग के कारण मेल नहीं खा रहा है, तो पीएफएमएस (PFMS) द्वारा किस्त भुगतान रोक दिया जाता है। इस पेज से आप आधार कार्ड के अनुसार नाम में सुधार कर सकते हैं।
2. बैंक खाते में NPCI / Aadhaar Seeding इनेबल करना
पीएम किसान की राशि केवल डीबीटी (DBT) से आधार सीडेड बैंक खातों में ही हस्तांतरित की जाती है। यदि स्टेटस में 'Aadhaar Bank Seeding: NO' है, तो अपनी बैंक शाखा या इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) में नया डीबीटी खाता खुलवाएं।
3. Land Seeding Status (भूमि विवरण मैपिंग)
यदि आपकी लैंड सीडिंग स्थिति 'NO' है, तो अपने भूमि दस्तावेज़ (खतौनी नक़ल) हल्का पटवारी/कृषि अधिकारी को जमा कराएं ताकि पोर्टल पर आपकी लैंड सीडिंग 'YES' हो सके।
लाभार्थी जानकारी अपडेट — FAQ
सबसे तेज समाधान यह है कि आप नजदीकी डाघर (Post Office) जाकर इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) में आधार डीबीटी इनेबल्ड खाता खुलवाएं। 48 घंटे के भीतर NPCI पोर्टल पर आधार सीडिंग 'YES' हो जाती है।
नहीं, पीएम किसान में बैंक अकाउंट नंबर मैनुअली नहीं बदला जाता। राशि सीधे उस बैंक खाते में जाती है जो NPCI से आधार सीडेड है। नए खाते में NPCI लिंक कराने पर पैसा स्वतः उसी खाते में आने लगेगा।